भारत

चीतों पर बात करने के लिए ढेर सारे संदेश आए : पीएम मोदी

Nilmani Pal
25 Sep 2022 5:52 AM GMT
चीतों पर बात करने के लिए ढेर सारे संदेश आए : पीएम मोदी
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर से देशवासियों से रूबरू हो रहे हैं। यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबको कुछ-कुछ काम सौंप रहा हूं, इसके लिए MyGov के platform पर, एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें लोगों से मैं कुछ चीजें साझा करने का आग्रह करता हूं। चीतों को लेकर जो हम अभियान चला रहे हैं, आखिर, उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए? क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं, कि, इनमें से हर एक को, किस नाम से बुलाया जाए?

पीएम मोदी ने कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने।

चीतों पर बात करने के लिए ढेर सारे संदेश आए हैं, वह चाहे उत्तर प्रदेश के अरुण कुमार गुप्ता जी हों या फिर तेलंगाना के एन. रामचंद्रन रघुराम जी या गुजरात के राजन जी हों या फिर दिल्ली के सुब्रत जी। देश के कोने-कोने से लोगों ने भारत में चीतों के लौटने पर खुशियां जताई हैं। 130 करोड़ भारतवासी खुश हैं, गर्व से भरे हैं - यह है भारत का प्रकृति प्रेम | इस बारे में लोगों का एक आम सवाल यही है कि मोदी जी हमें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा ?

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से चीतों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चीतों ने हमारा ध्यान आकर्षित किया। 70 साल बाद चीतों के देश में आने से लोगों में बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि हमने चीतों की निगरानी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। चीतों का हर तरह से ख्याल रखा जाएगा। हम कुछ ही समय में तय करेंगे कि आप चीतों के पास कब जा सकते हैं।


Next Story