पंजाब में गंवाई सत्ता! कांग्रेस की हार पर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी ये प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बहुत जल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाएंगी, जिसमें पांचों राज्यों में हुई पार्टी की चुनाव हार पर एक व्यापक मंथन किया जाएगा. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह जानकारी दी. पार्टी नेता सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं के विवेक और निर्णय पर कभी भी सवाल नहीं उठाया जा सकता. ऐसा हमारा मानना है. उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी की आशा के विपरीत रहे हैं. हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की अपेक्षा थी, लेकिन हम ये स्वीकार करते हैं कि हम जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने में असफल रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





