छिन गई नौकरी तो मजदूर बना Youtuber, अब इस तरह कमा रहा लाखों रुपए

भुवनेश्वर. कई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आपदा में अवसर' के सूत्र की आलोचना की तो कई लोगों ने इसे अपना जीवन मंत्र माना और इसी के आधार पर फिर से शुरूआत की. ऐसे ही हैं ओडिशा के रहने वाले इसाक मुंडा. जिन्होंने कोरोना काल में निर्माण कार्य बंद हो जाने की वजह से अपनी नौकरी गंवा दी थी. इस तरह यह दिहाड़ी मजदूर की जिंदगी भी उस मोड़ पर आकर खड़ा हो गया, जहां यह समझ में नहीं आ रहा था कि आगे जिंदगी कहां लेकर जाएगी. ऐसे में उन्होंने अपना एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया. जब वह यह वीडियो डाल रहे थे, उन्हें इस बात का ज़रा सा भी इल्म नहीं था कि वह जल्दी ही यूट्यूब स्टार बन जाएंगे, और देश ही नहीं विदेशों में भी उनके वीडियों को हाथों-हाथ लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





