भारत

लॉकडाउन में हुआ व्यापार में घाटा, पति ने पत्नी पर बनाया दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाब, और इसके बाद...

jantaserishta.com
15 April 2021 4:28 PM IST
लॉकडाउन में हुआ व्यापार में घाटा, पति ने पत्नी पर बनाया दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाब, और इसके बाद...
x

DEMO PIC

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स अपनी पत्नी से कुछ लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब डाल रहा था. साथ ही ऐसा न करने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक की धमकी भी दे रहा था. पीड़ित महिला ने थाने में जा कर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के डालीगंज में रहने वाले शख्स ने साल 2018 में एक विधवा महिला से निकाह किया था. महिला का आरोप है कि इस निकाह के लिए आरोपी शख्स ने अपने नकली माता- पिता बनाए थे. जब पीड़िता को इस बारे में जानकारी हुई तो उसने इस पर एतराज जताया था. फिर इस बात पर आरोपी ने उसे जमकर पीटा था.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी से पहले शख्स ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर कई बार रेप किया और गर्भपात भी कराया. जब लॉकडाउन में उसका व्यापार में नुकसान हुआ तो वह अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा. मना करने पर मारपीट की और तीन तलाक की धमकी भी दी.
महिला ने आरोपी पति के खिलाफ लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा.
वहीं इस मामले में एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रेम जाल में फंसा कर शादी गर्भपात और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. साथ ही तीन तलाक देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. इस पूरे मामले पर पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story