भारत

सरकारी अर्बन हाट में भयावह आग, लाखों का नुकसान, VIDEO

jantaserishta.com
6 March 2023 4:31 PM IST
सरकारी अर्बन हाट में भयावह आग, लाखों का नुकसान, VIDEO
x
निर्माण पर अब तक दस करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च हो चुकी है।
रांची (आईएएनएस)| रांची में झारखंड सरकार द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे अर्बन हाट में सोमवार को भयावह आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कांके रोड के गोंदा में स्थित इस हाट के निर्माण पर अब तक दस करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च हो चुकी है। यहां बनाई गई दुकानों का स्ट्रक्च र आग के चलते बुरी तरह ध्वस्त हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर रखी गई रबर की पाइप और अन्य सामान जल्कर नष्ट हो गए।
आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें दूर तक फैलने लगी। इससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का आलम बना रहा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
अर्बन हाट का निर्माण झारखंड के विभिन्न इलाकों के शिल्पकारों और कारीगरों को उनके उत्पादों के लिए एक परिसर में एक सुविधासंपन्न बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा था। 30 अगस्त, 2016 को इसके निर्माण की शुरूआत हुई थी, लेकिन निर्माण कार्य करीब पिछले पांच साल से बंद पड़ा था। हाल में इस योजना पर फिर से काम शुरू हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story