भारत

आग का विकराल रूप, बेकरी में 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

jantaserishta.com
3 July 2023 9:30 AM IST
आग का विकराल रूप, बेकरी में 10 लाख से ज्यादा का नुकसान
x

फोटो: सोशल मीडिया

देखें वीडियो.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बेकरी में लगी आग में दस लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग क्यों लगी इसका कारण नहीं पता चल पाया है। शाहपुर एसडीओपी एच एल शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बैतूल इटारसी मार्ग पर स्थित शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित दिलबाहर बेकरी की दुकान में रविवार की सुबह आग लग जाने के कारण दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
आग की सूचना दुकान के मालिक सुनील गुप्ता द्वारा पुलिस थाना और नगर परिषद को दी गई। नगर परिषद का टैंकर नगर परिषद से दुकान तक जो कि 100 मीटर की दूरी पर है पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पर नियंत्रित करने में काफी मुश्किल से हो पाया क्योंकि फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इंजन चालू नहीं हो पा रहा था, इंजन चालू करने के लिए बैटरी बुलाई गई जिसमें करीब 30 मिनिट का समय लगा, जब तक बेकरी में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था, लोगों का कहना है कि अगर समय रहते फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंच जाता तो काफी हद तक नुकसान होने से बचाया जा सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story