भारत

आलू के व्यापार में नुकसान, कारोबारी ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
21 Jun 2026 6:50 AM IST
आलू के व्यापार में नुकसान, कारोबारी ने किया सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। हाथरस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आलू के कारोबार में 22 लाख का घाटा होने से दुखी व्यापारी ने फंदे से लेटकर जान दे दी। युवक का शव गांव के बाहर नलकूप के पास पेड़ से लटकता हुआ मिला। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हवहीं, परिजनों ने गांव के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

ये घटना कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के नगला रमजू का है। यहां रहने वाले मूलचंद उर्फ मूली के 32 वर्षीय बेटे विष्णु के पास करीब 16 बीघा कृषि योग्य भूमि पर है। इस साल उसने अपने खेतों में आलू की खेती की थी। साथ ही साथ वह इसका कारोबार भी करता था। जानकारी के मुताबिक किसानों से 500 से 600 रुपये प्रति पैकेट की दर से करीब 2500 से 3000 पैकेट आलू खरीदे थे। बाजार में आलू के दाम गिर जाने से उसे करीब 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान की आशंका थी। परिजनों के अनुसार जिन किसानों से उसने उधार पर आलू खरीदा था, वह लगातार भुगतान के लिए दबाव बना रहे थे। आर्थिक संकट और बढ़ते तनाव के चलते विष्णु मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

परिजनों के मुताबिक इसी से दुखी होकर वह शुक्रवार रात गांव खोंडा निवासी दलबीर सिंह के नलकूप पर पहुंचा और पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता मूलचंद ने आरोप लगाया है कि भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाए जाने के कारण उनका बेटे यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। विष्णु अपने पीछे पत्नी, पांच वर्षीय पुत्री और साढ़े तीन वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Next Story