भारत

अयोध्या में आज होगा भगवान राम का तिलकोत्सव

Subhi
18 Nov 2024 6:48 AM IST
अयोध्या में आज होगा भगवान राम का तिलकोत्सव
x

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के तिलकोत्सव की तैयारियों के बीच माता सीता की नगरी नेपाल के जनकपुर धाम से तिलकोत्सव यात्रा निकल चुकी है। तिलकोत्सव यात्रा लगभग 10 बजे पर्सा जिला वीरगंज पहुंची। जिसका शहर के माई स्थान चौराहा पर वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 18 नवंबर को अयोध्या में भगवान के तिलकोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

वीरगंज नेपाल में करीब दो से ढाई घंटे यात्रा रुकी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा अनुसार अयोध्या तिलकोत्सव के लिए फल, मिठाई, कपड़ा आदि करीब 11 भार सौंपा। श्री सीताराम विवाह महोत्सव के क्रम में जनकपुर धाम से वैवाहिक पत्रिका (निमंत्रण) तथा तिलकोत्सव लेकर अयोध्या के लिए निकली यात्रा रक्सौल सीमा शुल्क कार्यालय के समीप से प्रवेश किया।

जनकपुर धाम की सदियों पुरानी परंपरा है कि विवाह पंचमी के दिन माता सीता और भगवान राम का शुभ विवाह आयोजित किया जाता है। इसके पहले तिलकोत्सव के लिए जनकपुर धाम से लोग आयोध्या जाते हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद पहली बार भगवान राम के तिलकोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Next Story