भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा शुरू, CM भूपेंद्र पटेल हुए शामिल

गुजरात। भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा आज शुरू हो रही है, इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने में शामिल हुए।
#WATCH भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा आज शुरू हो रही है, इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने में शामिल हुए। pic.twitter.com/pPZRwCTjNB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026
#WATCH अहमदाबाद | भगवान जगन्नाथ की 149वीं सालाना रथ यात्रा आज कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पारंपरिक 'पहिंद विधि' रस्म निभाएंगे। pic.twitter.com/xT8fOGTB25
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026
ओडिशा पुरी से अपडेट जानिए
ओडिशा के तटीय शहर पुरी में गुरुवार से शुरू हो रही वार्षिक रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के तीन शानदार रथ कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रैंड रोड पर निकलने को तैयार हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियों समेत लगभग 14,000 जवानों को तैनात किया गया है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने घोषणा की कि तीनों रथों (भगवान बलभद्र का तालध्वज, देवी सुभद्रा का दर्पदलन और भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष) का निर्माण और सजावट पूरी हो गई है। देवताओं से आज्ञामाला मिलने के बाद इन रथों को 12वीं सदी के इस मंदिर के सिंहद्वार तक ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर के सामने ग्रैंड रोड पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों रथ खड़े हैं।
देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु रथ खींचने की प्रक्रिया देखेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि आयोजन की सुरक्षा चाक-चौबंद है। एनएसजी और आरएएफ के कमांडो, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों समेत केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियां (लगभग 1,500 जवान) और 13,000 पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। समुद्र तट पर 500 लाइफगार्ड भी तैनात किए गए हैं।





