भारत

एक करोड़ रुपए के नोटों से सजाए गए भगवान गणेश, उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़

jantaserishta.com
14 Sept 2024 1:46 PM IST
एक करोड़ रुपए के नोटों से सजाए गए भगवान गणेश, उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़
x
10 से 500 रुपये के नोटों से तैयार हार और अन्य आभूषणों से लंबोदर को भव्य रूप दिया गया.
भद्राद्री कोठागुडेम: तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पलवंचा में गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को एक करोड़ रुपए के नोटों से सजाया गया। 10 से 500 रुपये के नोटों से तैयार हार और अन्य आभूषणों से लंबोदर को भव्य रूप दिया गया।
इस विशेष उत्सव में रामनगर स्थित विनायक मंडपम को विशेष रूप से सजाया गया। गणेशोत्सव की इस अनोखी सजावट को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस इलाके में गणपति का श्रृंगार हर वर्ष कुछ अलग ढंग से होता है। ईस्ट कापू संगम द्वारा आयोजित समारोह में पिछले 28 वर्षों से ये सिलसिला जारी है।
भगवान गणेश के पूरे विनायक मंडपम को फूलों और बिजली के लट्टूओं से सजाया गया। लक्ष्मी सप्ताह के अवसर पर यहां विशेष सजावट का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने दूरदराज से लोग पहुंचे।
श्रद्धालु भगवान के इस भव्य रूप को देखकर हैरान रह गए। चंद्रहार ही नहीं बल्कि कान भी रुपयों से जड़े हैं। इतना ही नहीं गणेश के हाथों से भी रुपयों की कृपा बरस रही है। एक करोड़ के शृंगार से सुशोभित गणपति की रखवाली में भी प्रशासन लगा हुआ है। परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसलिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि इस उत्सव की सजावट हर वर्ष की तरह इस बार भी की गई है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह सजावट भक्तों को एक विशेष और अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की जाती है, जिससे उनकी भक्ति और विश्वास को और भी मजबूती मिले। भगवान सबको सुख समृद्ध देते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story