भारत

हाईवे पर हादसे के बाद लूट, घायलों की मदद छोड़ लोग उठाने लगे कोल्ड ड्रिंक

SHIDDHANT
3 May 2026 8:29 PM IST
हाईवे पर हादसे के बाद लूट, घायलों की मदद छोड़ लोग उठाने लगे कोल्ड ड्रिंक
x
कोल्ड ड्रिंक से लदी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट ग
Jodhpur जोधपुर। जोधपुर-पाली हाईवे पर एक कोल्ड ड्रिंक से भरी गाड़ी के पलटने के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क हादसे के बाद जहां घायलों की मदद की जानी चाहिए थी, वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लूटते नजर आए। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर चलते समय कोल्ड ड्रिंक से लदी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक और अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन मदद करने के बजाय कई लोग गाड़ी से गिरी बोतलों को उठाकर ले जाने लगे।

गाड़ी के मालिक ने लोगों को रोकने की कोशिश की और अपील की कि पहले घायलों की मदद की जाए, लेकिन मौजूद भीड़ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। कई लोग खुलेआम बोतलें उठाकर ले जाते दिखे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हादसे की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए सामान उठाने में लगे हैं। वहीं, कुछ लोग ही घायलों की मदद करते नजर आए। इस घटना ने सड़क हादसों के दौरान लोगों की
जिम्मेदारी
और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी दुर्घटना के समय प्राथमिकता घायलों की मदद और सुरक्षा होनी चाहिए।
Next Story