भारत
'लुटेरी दुल्हन' का पर्दाफाश, प्रेमी भी पकड़ाया, पति और जेठ का किया ये हाल
jantaserishta.com
24 July 2025 5:18 PM IST

x
बड़ा खुलासा हुआ.
झांसी: झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने शादी के तीन माह बाद प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति और जेठ को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी.
शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले नवल किशोर के छोटे बेटे यशवंत की शादी पूंछ थाना क्षेत्र के अमरौख गांव की रहने वाली रीना से हुई थी. शादी के तीन महीने बाद 1 जून को रीना ने पहले पति यशवंत और जेठ बालचंद्र को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया. फिर घर में रखे जेवर और करीब 50 हजार रुपये लेकर प्रेमी रिंकू के साथ भाग गई.
नवल किशोर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी और फिर चोरी का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पता चला कि रीना और रिंकू पहले से प्रेम-प्रसंग में थे और दोनों अमरौख गांव के ही रहने वाले हैं.
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को सूरत से गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर और 3230 रुपये नकद बरामद किए गए. पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के मायके और ससुराल पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे. जांच के बाद मामला स्पष्ट हुआ और दोनों को जेल भेज दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





