भारत

दुकान में लूट, चीनी मांगी और फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
2 April 2022 12:40 PM IST
दुकान में लूट, चीनी मांगी और फिर जो हुआ...
x
मारी गोली।

छपरा: बिहार के छपरा में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक दुकान में जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. मामला अमनौर थाना क्षेत्र में पैगा बाजार के पास शिवानी किराना स्टोर का है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए. फिर उनमें से दो बदमाश दुकान के अंदर घुस गए. जबकि तीसरा बदमाश बाहर ही बाइक पर बैठा रहा.

दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकानदार से एक किलो चीनी मांगी. थोड़ी देर में हवा में फायरिंग करके वे काउंटर के अंदर घुसे और कैश बॉक्स में रखा सारा कैश उठा लिया. फिर दुकानदार को बंदूक दिखाकर वहां से फरार हो गए. दुकानदार और उनके भाई ने बदमाशों का पीछा किया. इसी दौरान उन्होंने दुकानदार के भाई पर गोली चला दी.
घायल अमित को तुंरत छपरा के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया है. लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. SDPO इंद्रजीत बैठा ने दुकानदार से पूछताछ करके सीसीटीवी फुटेज की जांच की.
दुकानदार प्रकाश ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग 7 बजकर 10 मिनट के आसपास दो लोग दुकान के अंदर आकर एक किलो चीनी मांगने लगे. जब चीनी तौली जा रही थी उसी दौरान अपराधियों ने हथियार लहराते हुए फायर किया. फिर काउंटर में रखे करीब 40 से 45 हजार रुपये लूट लिए. फिर वहां से बाइक में बैठकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story