भारत

ससुराल जा रहे दामाद से लाखों की लूट, केस दर्ज

Shantanu Roy
16 April 2024 5:19 PM IST
ससुराल जा रहे दामाद से लाखों की लूट, केस दर्ज
x
नालंदा। नालंदा में सड़क लुटेरों ने बाइक सवार एक युवक के साथ चाकूबाजी कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्ती रेलवे फाटक के समीप की है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को चाकू मार जख्मी कर दिया। जख्मी युवक दीपनगर थाना क्षेत्र के श्री राम नगर निवासी कृष्णदेव प्रसाद का पुत्र नीरज कुमार है। घटना सोमवार की रात की है। जख्मी युवक नीरज कुमार ने बताया कि वह दोस्त की बहन के तिलक समारोह लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर से शामिल होकर अपनी बाइक से बिहार थाना क्षेत्र के राजा कुआं ससुराल जा रहा था। इसी बीच राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के समस्ती रेलवे फाटक के समीप स्पीड ब्रेकर पर उसने अपनी बाइक को धीरे किया।

अचानक तीन लोग बाइक के पास पहुंच गए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पीठ में लग गई। वह बाइक से नीचे उतर गया इसी बीच बदमाशों ने मोबाइल और पर्स लूट लिया गया। इसके बाद एक बदमाश ने पिस्तौल भिड़ा दी, वह जान बचाने के लिए वहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद सभी बदमाश बाइक, मोबाइल और पर्स लेकर मौके से फरार हो गया। तभी थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह मदद के लिए नहीं रुका। पास के एक खेत में थ्रेसर चल रहा था। वहां जाकर किसान के मोबाइल से 112 डायल की गई। मौके पर पहुंची 112 डायल की पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं इस मामलें में दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। डायल 112 की पुलिस ने भी घटना की जानकारी नहीं दी है। मामले का पता लगाया जा रहा है।
Next Story