भारत

एचडीएफसी बैंक में 20 लाख से अधिक की लूट, कर्मचारियों के साथ मारपीट, VIDEO

jantaserishta.com
21 March 2024 2:00 PM IST
एचडीएफसी बैंक में 20 लाख से अधिक की लूट, कर्मचारियों के साथ मारपीट, VIDEO
x
पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एचडीएफसी बैंक को निशाना बनाया और 20 लाख रुपए से अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, शहर के हर हर महादेव चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक में पांच से छह की संख्या में ग्राहक के रूप में बदमाश पहुंचे।
बैंक में घुसने के बाद हथियारबन्द अपराधी बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद हथियार के बल पर वहां रखे रुपए लेकर फरार हो गए। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, लुटेरे करीब 20 लाख रुपए से अधिक की राशि लूट ले गए हैं, हालांकि पूरी गिनती के बाद ही लूट की सही राशि का पता चल सकेगा।
इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष पुलिस दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि कितनी रकम की लूट हुई है, यह गिनती के बाद ही बताया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story