भारत
3 करोड़ के सोना लूट से हड़कंप, बेखौफ अपराधियों ने चलाई गोली, थर्राया इलाका
jantaserishta.com
7 March 2024 5:12 PM IST

x
पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने दिल्ली से आए कारोबारी से तीन करोड़ का सोना लूट लिया। फ्रेजर रोड में हुई वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच या। बैग नहीं देने पर अपराधियों ने कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बैग लूटकर गली से बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए कारोबारी और उनका बेटा बैग लिए डाक बंगला की ओर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और कारोबारी के हाथ से बैग छिनने लगे। विरोध करने पर कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। गोली लगते ही कारोबाी के हाथ से बैग छूट कर नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों बैग उठाकर फरार हो गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी दो की संख्या में एक बाइक पर सवार थे। लूट का विरोध करने पर युवक के ऊपर गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाने की पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुड़ गई है और घटनास्थल पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरा को जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





