भारत

कारोबारी से 5 करोड़ की लूट का खुल गया राज, कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी

jantaserishta.com
8 July 2023 10:27 AM IST
कारोबारी से 5 करोड़ की लूट का खुल गया राज, कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी
x
3 करोड़ 24 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
रांची: गिरिडीह जिले के जमुआ में गुजरात के कारोबारी से 22 जून को हुई पांच करोड़ रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटी गई रकम में से 3 करोड़ 24 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें धनबाद के गोविंदपुर के रहने वाले राजेश सिंह, करीम अंसारी, विनोद विश्वकर्मा, शहजाद आलम, हजारीबाग के बरही निवासी रंजीत कुमार और चतरा जिले के इटखोरी निवासी अजीत कुमार शामिल हैं। बता दें कि गुजरात निवासी जगत सिंह जडेजा और उनके सहयोगी मयूर सिंह, क्रेटा एसयूवी कार में पांच करोड़ रुपए लेकर पटना से कोलकाता जा रहे थे। गिरिडीह के जमुआ थाना अंतर्गत बाटी मोड़ के पास अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई और रकम लूट ली थी।
बताया गया है कि यह रकम पटना की डीवाई कंपनी की थी, जिसे एक स्पेशल सेफ में रखकर कोलकाता पहुंचाने का जिम्मा जगत सिंह जडेजा और मयूर सिंह ने लिया था। अपराधियों ने दोनों को क्रेटा से उतार दिया था। गाड़ी बाद में एक लाइन होटल के पास खड़ी पाई गई थी। एसपी ने बताया कि इस मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले बरही में छापामारी कर रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से 14 लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद उसकी निशानदेही पर छह आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से कुल तीन करोड़ 24 लाख पंद्रह हजार रुपए, लूट के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोबाइल भी बरामद की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story