
x
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ग्रेटर नोएडा: सोमवार की देर रात बादलपुर थाना क्षेत्र में एसबीआई के जन सुविधा केंद्र संचालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 4.12 लाख लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव में विक्रम सिंह एक जन सुविधा केंद्र चलाते हैं। रात को जब वह जन सुविधा केंद्र को बंद करके स्कूटी से अपने घर के लिए जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन्होंने तमंचे के बल पर उनसे बैग छीनने की कोशिश की। जब विक्रम ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से मारा और बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में करीब 4.12 लाख नगदी और जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बादलपुर थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि जन सुविधा केंद्र संचालक के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। टीमों का गठन किया गया है।
Tagsजन सुविधा केंद्र संचालकजन सुविधा केंद्र4.12 लाख की लूटलूटJan Suvidha Kendra DirectorJan Suvidha Kendrarobbed of 4.12 lakhslooted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





