भारत

लूट लो! Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, सेल शुरू

jantaserishta.com
1 Sept 2023 9:10 AM IST
लूट लो! Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, सेल शुरू
x
नई दिल्ली: लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर आज 1 सितंबर से Bing Bachal Dhamaal Sale शुरू हो गई है, जो 3 सितंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरीज के ढेरों प्रोडक्ट्स बंपर डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं। सेल के दौरान 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर बेस्ट डील्स का फायदा दिया जा रहा है। चुनिंदा कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स पर तो 80 पर्सेंट तक की छूट मिल सकती है।
फ्लिपकार्ट सेल में फैशन, ब्यूटी-मेकअप, होम-किचन टूल्स, डेकॉर एंड फर्निशिंग, मोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज के अलावा फर्नीचर और टीवी एंड अप्लायंसेज पर सबसे बड़े डिस्काउंट्स का फायदा दिया जा रहा है। ग्राहक 1000 से ज्यादा ब्रैंड्स के ढेरों प्रोडक्ट्स पर फ्री डिलिवरी, डिस्काउंटेड प्राइस और आसान रिटर्न्स जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
ग्राहकों को उनके बजट के हिसाब से शॉपिंग करने का मौका सेल में मिलेगा और इसके लिए सेटअप की गई माइक्रोसाइट में अलग-अलग कीमत के हिसाब से प्रोडक्ट फिल्टर करने का विकल्प दिया गया है। यहां 499 रुपये, 699 रुपये, 799 रुपये और 999 रुपये से कम के फिल्टर्स हैं। 499 रुपये से कम में होम डेकोर से लेकर ड्रेसेज और एक्सेसरीज जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स खरीदने का मौका मिल रहा है। इतनी कम कीमत में बैकपैक और जूते भी लिस्ट किए गए हैं।
बिग बचत धमाल सेल के दौरान मिल रही छूट का जिक्र करें तो होम अप्लायंसेज पर 70 पर्सेंट, वॉशिंग मशीन्स पर 60 पर्सेंट, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर 60 पर्सेंट, क्लोदिंग पर 60 से 70 पर्सेंट और ग्रोसरीज पर भी 70 पर्सेंट तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, स्पोर्ट्स और फिटनेस प्रोडक्ट्स पर 80 पर्सेंट तक छूट मिल रही है। स्मार्ट टीवी, मॉनीटर्स और स्मार्टफोन्स पर भी 75 पर्सेंट तक डिस्काउंट का फायदा दिया गया है। Flipkart Axis Bank Card यूजर्स को अलग से कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।
होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का यह अच्छा मौका है क्योंकि सेल में इस कैटेगरी के प्रोडक्ट्स 75 पर्सेंट तक सस्ते मिल रहे हैं। ग्राहक 4K स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर्स, वॉशिंग मशीन्स और रेफ्रिजरेटर्स जैसे बड़े प्रोडक्ट EMI पर भी सस्ते में खरीद सकते हैं। इनके अलावा फैन, गीजर, वैक्यूम क्लीन्स, प्यूरीफायर्स, माइक्रोवेव अवन्स और किचन अप्लायंसेज पर बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। किचन अप्लायंसेज केवल 299 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीदे जा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story