भारत

लूट! निशाना बनाया BJP MLA के पेट्रोल पंप को, शातिर दबोचा गया

jantaserishta.com
12 Aug 2024 4:50 PM IST
लूट! निशाना बनाया BJP MLA के पेट्रोल पंप को, शातिर दबोचा गया
x
एसआईटी का गठन.
मुजफ्फऱपुर: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि, पानापुर और कांटी थाना क्षेत्र में लगातार तीन पेट्रोल पम्प लूट को अंजाम देने वाले बाइकर गिरोह के एक शातिर को पुलिस ने लोडेड कट्टा और 30 हजार कैश के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया शातिर पानापुर के जादू डबरा पोखर मोहल्ला निवासी धीरज कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के समय पुलिस को चकमा देकर धीरज के साथी दो शातिर फरार हो गए। एएसपी पूर्वी शहरेयार अख्तर ने बताया कि पेट्रोल पम्प लोट कांडो के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया था।
जांच टीम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी-1 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रामपुरहरि, पानापुर थानेदार और डीआईयू को शामिल किया गया था। इसी दौरान शाम में गुप्त सूचना मिली कि पेट्रोल पंप लूट की घटना में शामिल अपराधकर्मी शाहपुर मोड़ पर मोटर साईकिल के साथ खड़े हैं। थानाध्यक्ष रामपुरहरि पुलिस बल के साथ शाहपुर मोड़ पर पहुंचे तो देखा कि तीन व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर खड़े हैं। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे हैं। जिसको पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ा गया। भाग रहे तीनों बदमाशों में एक को पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम धीरज कुमार बताया। दो युवक मोटर साईकिल पर सवार होकर भागने में सफल रहें।
एएसपी ने बताया कि धीरज ने पूछताछ में घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। उसने भागे हुए दोनों साथियों का नाम बताया है। एएसपी ने बताया कि धीरज पर मानियारी और बरुराज़ थाना में केस दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लूट कांड में गिरफ्तार धीरज ने पुलिस को बताया कि विधायक राजू सिंह के पंप से महज 2700 रुपये ही लूटे थे। लेकिन पेपर में 2.70 लाख लूट की खबर देखकर आपस में ही लुटेरों में विवाद हो गया। आपस में शक हो गया कि किसी ने पैसा दबा लिया है। मंदिर पर जाकर सबने कसम खायी तब झगड़ा खत्म हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story