भारत

गन पॉइंट पर लूट, देखें लाइव

jantaserishta.com
15 Oct 2022 9:06 AM IST
गन पॉइंट पर लूट, देखें लाइव
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ढाई लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. मामला यमुनापार के मांडा इलाके का है. देर रात नकाबपोश बदमाश टेलीकॉम और मेडिकल शॉप में घुसे. फिर उसके मालिक पर तमंचा सटाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. फिलहाल पता नहीं लग पाया है कि नकाबपोश बदमाश कौन थे. पुलिस अज्ञात बदमाशों का पता लगा रही है. लूट की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, बरहाकला ग्राम पंचायत के मुरलीपुर कस्बे में मेडिकल व टेलीकॉम की दुकान से नकाबपोश बदमाशों ने संचालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर मारपीट की. इसके बाद ढाई लाख रुपये लूट लिए. फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
यह दुकान पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक डॉक्टर की है. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि देर रात तीन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे. उन्होंने दरवाजा खटखटाया. जैसे ही दरवाजा खुला, बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया. बदमाशों ने तमंचे के बट से उन्‍हें जख्‍मी करने के बाद अलमारी में रखी दो लाख से अधिक की नकदी निकाल ली. फिर मौके से फरार हो गए. भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की.
फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की नींद टूटी. वहां पहुंचे तो डॉक्टर जख्‍मी हालत में पड़े हुए थे. सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. दिघिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें दो बदमाश उनसे मारपीट करते दिखे. हालांकि, बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई. लेकिन पुलिस ने उनकी धर पकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी.
अभी तक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं. वहीं, पुलिस का मानना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बदमाशों की धर पकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story