भारत

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

jantaserishta.com
22 Dec 2021 12:59 PM IST
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
x

नई दिल्ली: पंजाब में ड्रग्स केस के आरोपी अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के विदेश भागने की आशंका है. इसलिए पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के जरिए लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया है. जिसके जरिए सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और अन्य सभी जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है. ताकि अगर मजीठिया वहां से भागने की कोशिश करें तो उन्हें पकड़ा जा सके.

इसी बीच पंजाब में गृह विभाग संभाल रहे डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया जल्द जेल में होगा. मजीठिया पर पुलिस ने सोमवार रात को क्राइम ब्रांच के पुलिस थाने में केस दर्ज किया था लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा का कहना है कि, मजीठिया को झूठे आरोपों में फसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि, चन्नी सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह के नए विवाद को खड़ा किया जा रहा है. विरसा सिंह ने आगे कहा कि ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के 4 एडीजीपी ने मना कर दिया था जिसके बाद चन्नी सरकार ने डीजीपी बदला और अब कार्रवाई की जा रही है.
बता दें, राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सरकार और विपक्ष ऐड़ी चोटी का दम लगाए हुए हैं. पंजाब की 117 सीटों में से 80-85 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ सकती है. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 20 से 25 सीट पर चुनाव लड़ सकती है, साथ ही कुछ सीटें सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को दी जाएगी. जल्द ही पूरे गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story