
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
देहरादून: देहरादून के मसूरी-किमाडी मार्ग पर बीच सड़क में शराब पीने के मामले में गुरुग्राम के यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्रकुलर जारी होगा। देहरादून पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कटारिया के खिलाफ पहले ही 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। वहीं पुलिस उसकी संपत्ति की कुर्की भी तैयारी कर रही है।
दिल्ली पुलिस की ओर से भी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्रकुलर जारी किया है। देहरादून के मामले में कैंट थाने में 11 जुलाई को बॉबी कटारिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे बुलाने का प्रयास किया, मगर वह देहरादून नहीं आया। इस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर गिरफ्तारी को दबिश दी जाने लगी।
इससे पहले पुलिस को आशंका थी कि वह विदेश भाग सकता है तो उसके पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने फ्लाईट में सिगरेट पीने के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वह जल्द ही बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराएंगे।
इस संबंध में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर इसे जारी करा दिया जाएगा। उधर, कोर्ट से भी उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। देहरादून पुलिस ने कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम में कई बार छापे भी मारे थे,लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





