भारत

पीएफआई के दो नेताओं के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर हुआ जारी

jantaserishta.com
26 Sept 2022 2:35 PM IST
पीएफआई के दो नेताओं के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर हुआ जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में केरल के दो पीएफआई नेताओं के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, एलओसी पीएफआई के केरल सचिव अब्दुल सत्तार और महासचिव सी.ए. रऊफ के खिलाफ जारी हुआ है।
हाल ही में राज्य के पहाड़ी इलाकों में पीएफआई के 100 सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। यह आरोप लगाया गया है कि दोनों ने भीड़ को सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट करने के लिए उकसाया।
एनआईए के सूत्रों ने कहा कि, चूंकि उन्हें आशंका थी कि पीएफआई के दो नेता विदेश भाग सकते हैं, इसलिए एक एलओसी जारी किया गया है।
फिलहाल एनआईए पीएफआई से जुड़े कुल 19 मामलों की जांच कर रही है।
आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने कहा कि, पहले गिरफ्तार किए गए 46 आरोपियों को 2010-11 के मामलों में दोषी ठहराया गया था।
पीएफआई के करीब 355 सदस्यों के खिलाफ एजेंसी पहले ही चार्जशीट कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story