भारत

बदमाशों की हिम्मत तो देखिए...आइसक्रीम विक्रेता से लूटा मोबाइल, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
6 March 2025 4:45 PM IST
बदमाशों की हिम्मत तो देखिए...आइसक्रीम विक्रेता से लूटा मोबाइल, उसके बाद जो हुआ...
x
एक्शन में पुलिस.
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक आइसक्रीम विक्रेता का मोबाइल छीन लिया. जब पीड़ित ने अपने फोन पर कॉल किया तो बदमाश उससे मोबाइल का पासवर्ड पूछने लगे. बदमाश ने फोन पर कहा- 'भाईजान, पासवर्ड नहीं बताओगे तो हमें कैसे पता चलेगा कि मोबाइल तुम्हारा है. हमने तुम्हारा मोबाइल छीनने वाले को पकड़ रखा है.' फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दरअसल, पूरा मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन का है. यहां मंगलवार रात करीब 9 बजे आइसक्रीम विक्रेता अजय कुमार अपने ठेले पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था. तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए और उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीनकर भागने लगे.
इस घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ कार सवार युवकों ने तुरंत अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया. हालांकि, तेज रफ्तार बाइक की वजह से बदमाश भागने में सफल रहे. लेकिन युवक उनकी बाइक का नंबर नोट करने में कामयाब रहे. वहीं, जब अजय ने अपने मोबाइल पर फोन किया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई. बदमाशों ने फोन उठाया और पीड़ित अजय से मोबाइल का पासवर्ड पूछने लगा.
आखिर में पीड़ित ने 112 पर कॉल किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story