भारत

130 रुपए किलो में टमाटर: महिलाओं की भारी भीड़...हो गई मारपीट

jantaserishta.com
5 Aug 2023 8:16 AM IST
130 रुपए किलो में टमाटर: महिलाओं की भारी भीड़...हो गई मारपीट
x
VIDEO: 100 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली।
गाजियाबाद: टमाटर के दाम ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं। एक तरफ लोगों को सस्ता टमाटर मिल सके इसलिए गाजियाबाद नगर निगम ने कई सोसाइटी में 130 रुपए किलो टमाटर बेचने की व्यवस्था की है। दूसरी ओर गाजियाबाद के बाजार में टमाटर को लेकर खरीदार और दुकानदार में जमकर मारपीट हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गाजियाबाद स्थित महागुन पुरम में नगर निगम की तरफ से 130 रुपये किलो टमाटर बेचे गए। जिसके लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान टमाटर खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर यहां टमाटर बेचने वाले लोगों के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद उन्होंने महिलाओं को लाइन में लगाकर टमाटर बेचे। इस दौरान 100 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली।
दूसरी तरफ क्रॉसिंग रिपब्लिक में टमाटर के दाम को लेकर एक महिला ने दुकानदार की पिटाई करवा दी। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक महिला दुकानदार से टमाटर लेने पहुंची। उसने ढाई सौ ग्राम टमाटर लिए तो उसमें चार टमाटर चढ़े। इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई, कुछ देर बाद महिला एक पुरुष के साथ वापस लौटी और दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। पूरा विवाद टमाटर के दाम को लेकर हुआ। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story