LOKSABHA कल तक के लिए स्थगित, सुबह 11 बजे से शुरू होगा सत्र

NEW दिल्ली नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र मंगलवार (25 जून) तक के लिए स्थगित कर दिया गया. लोकसभा की कार्यवाही अब मंगलवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी. संसद के निचले सदन लोकसभा (Lok Sabha) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सियासी उठापटक जारी है. इसमें उम्मीदवारों के बीच दमदार मुकाबला देखने के मिल सकता है. 26 जून को निर्धारित अध्यक्ष चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को इस पद के लिए एनडीए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है. कैंडिडेट को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





