भारत

मणिपुर में कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए लोकेन सिंह

Nilmani Pal
10 Sept 2021 11:03 PM IST
मणिपुर में कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए लोकेन सिंह
x

कांग्रेस ने एन लोकेन सिंह को शुक्रवार को अपनी मणिपुर (Manipur) इकाई का अध्यक्ष (MPCC) नियुक्त किया. इससे पहले वह अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे.पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसके साथ ही, केशम मेघचंद्र सिंह, इरेंबम हेमचंद्र सिंह और डी कोरुंगथांग को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस ने मणिपुर के लिए 33 सदस्यीय कार्यकारी समिति भी गठित की है. मणिपुर में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है.

Next Story