भारत
सरकारी अधिकारियों के आवासों पर लोकायुक्त की छापेमारी
jantaserishta.com
24 April 2023 10:17 AM IST

x
टीम का नेतृत्व एक एसपी, एक डिप्टी एसपी और एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
बंगलुरु (आईएएनएस)| लोकायुक्त के अधिकारी सोमवार को पूरे कर्नाटक में सरकारी अधिकारियों के आवासों पर छापे और तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह अभियान कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर है। बेंगलुरु में येलहंका इलाके में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) से जुड़े एडीजीपी के आवास पर छापेमारी की जा रही है।
लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक दावणगेरे, बेल्लारी, बीदर, कोलार और अन्य जिलों में भी छापेमारी चल रही है। बीबीएमपी के एडीजीपी गंगाधरैया के आवासों की तलाशी भी ली जा रही है। येलहंका और महालक्ष्मी लेआउट में उनके आवासों पर 15 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। टीम का नेतृत्व एक एसपी, एक डिप्टी एसपी और एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
लोकायुक्त एसपी उमेश के नेतृत्व में जांच अधिकारी कोलार जिले में तालुक पंचायत के सीईओ एन. वेंकटेशप्पा के कई स्थानों पर संपत्तियों की तलाशी ले रहे हैं। एक अधिकारी हुसैन साब के बेल्लारी और बेंगलुरु स्थित घरों पर भी छापेमारी की जा रही है। बसवकल्याण के बीदर, मुदुबी के आनंदनगर में उप तहसीलदार विजयकुमार स्वामी के छह आवासों और संपत्तियों पर भी तलाशी चल रही है।
कार्यपालक अभियंता सुरेश मेड़ा के बीदर के गुरुनगर स्थित आवास और नौबाद स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारी डीसीएफ नागराज और तहसीलदार नागराज के दावणगेरे स्थित आवासों में तलाशी के लिए मौजूद हैं।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़सरकारी अधिकारीलोकायुक्तलोकायुक्त छापेमारीKarnatakaKarnataka NewsGovernment officialsLokayuktaLokayukta raid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





