भारत

लोकायुक्त ने 30 स्थानों पर मारे छापे, आय से अधिक संपत्ति का मामला

jantaserishta.com
15 May 2025 11:38 AM IST
लोकायुक्त ने 30 स्थानों पर मारे छापे, आय से अधिक संपत्ति का मामला
x
बड़ा एक्शन.
बेंगलुरु: लोकायुक्त ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु सहित राज्य के 30 से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। निशाने पर राज्य सरकार में कार्यरत 7 सरकारी अफसर हैं। लोकायुक्त के द्वारा राज्य के अधिकारियों के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के बारे में मिली सूचना के बाद छापेमारी की जा रही है।
बेंगलुरु में 12 स्थानों, तुमकुरु में 7, यादगीर में 5, मंगलुरु में 4 और विजयपुरा जिले में 4 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। इन स्थानों में तुमकुरु में निर्मिति केंद्र के परियोजना निदेशक, मंगलुरु में एक सर्वेक्षण पर्यवेक्षक और डॉ. बी.आर. अंबेडकर विकास निगम से जुड़ी एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के आवास और कार्यालय शामिल हैं।
बेंगलुरु शहर और ग्रामीण नियोजन निदेशालय से जुड़े अतिरिक्त निदेशक, लीगल मेट्रोलॉजी से जुड़े एक निरीक्षक, होसाकोटे तालुक कार्यालय में एक द्वितीय श्रेणी सहायक और यादगीर तालुक कार्यालय में एक कर्मचारी के आवास पर भी छापे मारे जा रहे हैं।
कलबुर्गी शहर के अक्कमहादेवी लेआउट इलाके में यादगीर जिले के तहसीलदार के आवास और संपत्तियों की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के रिश्तेदारों के परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में लोकायुक्त की ओर से आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है। इसके पहले 8 जनवरी को लोकायुक्त अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कर्नाटक के सात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक साथ छापेमारी की थी। बेंगलुरु, चिक्कमगलुरु, बीदर, बेलगावी, गडग, ​​बल्लारी, रायचूर, बागलकोट और तुमकुरु 9 जिलों में छापेमारी की गई थी।
31 जनवरी को लोकायुक्त के अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों के सात स्थानों पर छापेमारी की थी। बेंगलुरु, बेलगावी, रायचूर और बागलकोट जिलों में एक साथ छापेमारी की गई थी। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सरकारी अधिकारियों के आवासों और संपत्तियों पर छापेमारी की गई थी। इन अधिकारियों में एक प्रभारी उप-पंजीयक भी शामिल था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story