भारत
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी
jantaserishta.com
14 Oct 2025 12:35 PM IST

x
दस ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.
दावणगेरे: कर्नाटक लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार की सुबह दावणगेरे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़े दो अधिकारियों के दस ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई लोकायुक्त के एसपी एमएस कौलापुरे के नेतृत्व में की गई।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के तहत की गई है। लोकायुक्त की टीम ने दावणगेरे शहर के सरस्वती एक्सटेंशन इलाके में स्थित बीएस नाडुविनमानी और बीएस धरिमणी के आवासों एवं दफ्तरों की तलाशी ली।
बीएस नाडुविनमानी (जो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में वरिष्ठ सहायक (एसडीए) के रूप में कार्यरत हैं) के घर पर लोकायुक्त निरीक्षक सरल की टीम ने विस्तृत तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि उनके घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं।
इसी तरह, कर्नाटक फूड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत बीएस धरिमाणी (जो वर्तमान में दावणगेरे ग्रामीण, दावणगेरे नगर और हरिहर थोक गोदाम के प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं) के ठिकानों पर भी छापे मारे गए। टीम ने दावणगेरे के एपीएमसी के पास स्थित विभागीय गोदाम कार्यालय में भी तलाशी की।
लोकायुक्त एसपी एमएस कौलापुरे ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि इन दोनों अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का शक है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
फिलहाल लोकायुक्त की टीम ने दोनों अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच जारी है। लोकायुक्त कार्यालय का कहना है कि यदि जांच में भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मिलते हैं तो दोनों अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह छापा कर्नाटक में लोकायुक्त की हाल की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।
Tagsकर्नाटकदावणगेरेलोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागKarnatakaDavangereLokayukta takes major actionFood and Civil Supplies Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





