भारत

लोकसभा का VIDEO, अमित शाह राहुल गांधी पर भड़के, हंगामा हुआ

jantaserishta.com
10 Dec 2025 5:45 PM IST
लोकसभा का VIDEO, अमित शाह राहुल गांधी पर भड़के, हंगामा हुआ
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. अपने भाषण की शुरुआत करते हुए शाह ने कहा कि चुनाव सुधार पर चर्चा से बीजेपी के लोग भागते नहीं है. इस पर सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी सीट से खड़े हुए और शाह से कहा कि मैं आपको चैलेंज करता हूं.

राहुल गांधी ने अमित शाह से कहा कि मैं आपको चैलेंज करता हूं कि आप मेरी वोट चोरी की तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस् पर चर्चा करें. इस पर शाह ने कहा कि ये मैं तय करूंगा कि कैसे जवाब देना है. मैं सभी जवाब दूंगा. मेरे भाषण का क्रम मैं तय करूंगा, नेता प्रतिपक्ष नहीं.
अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी के सभी सवालों का जवाब दूंगा. मैं 30 साल से संसद या विधानसभा में चुनकर आ रहा हूं. ऐसा कभी नहीं हुआ. मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा, आप नहीं. शाह ने कहा कि मेरा दायित्व है कि सही जानकारी देना. जितने आरोप लगे, उनके जवाब देना. मैं राहुल गांधी के सभी सवालों का जवाबों दे रहा हूं.
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि ये डरा हुआ, घबराया हुआ रिस्पॉन्स है. सच्चा रिस्पॉन्स नहीं है. अमित शाह ने कहा कि मैं उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ देख रहा हूं कि क्या बोलूंगा. उनके उकसावे में नहीं आऊंगा, अपने क्रम से बोलूंगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null