लोकसभा स्पीकर ने कही बड़ी बात, संसद की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन में हुई घटना को चिंता का गंभीर विषय बताते हुए कहा है कि संसद की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद इसे और ज्यादा पुख्ता बनाया जाएगा।
सदन की कार्यवाही दिन में तीसरी बार 4 बजे शुरू होने पर सदन को जानकारी देते हुए लोकसभा स्पीकर ने यह भी बताया कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है और जांच में निकले निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
बिरला ने कहा कि जो आज घटना घटी है, वह हम सबके लिए चिंता का विषय है और गंभीर घटना भी है। घटना के समय घटना करने वाले व्यक्तियों को जिस तरह से हमारे संसद सदस्यों, सुरक्षाकर्मियों, मार्शल और चेंबर स्टाफ ने निडरता के साथ मुस्तैदी से पकड़ा और दबोचा, इसलिए वो सबको बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के दिन ही 2001 में भी इसी तरीके से केंद्रीय सुरक्षा बल, संसद सुरक्षा और यहां के स्टाफ के लोगों ने जिस बहादुरी और निडरता के साथ उस हमले को विफल किया था, उसी निडरता के साथ आज के हमले को विफल किया गया। इस सामूहिक प्रयास के लिए सदन उन सबको धन्यवाद देता है।
लोकसभा अध्यक्ष ने आज की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए यह भी कहा कि यह घटना गंभीर है और इसलिए हम इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर रहे हैं। जांच के उपरांत इसके जो निष्कर्ष निकलेंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे। संसद के अंदर मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की भी व्यापक समीक्षा की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में और क्या-क्या सुधार हो सकते हैं, इसे लेकर सभी दलों के नेताओं और सांसदों से मिले सुझावों के आधार पर इसे और अधिक पुख्ता बनाया जएगा और इसके लिए उन्होंने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।
इसके बाद बिरला ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार, 14 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। संसद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के उपायों पर चल रहे विचार-विमर्श के बीच दर्शक दीर्घा के लिए बनने वाले विजिटर पास पर रोक लगा दिया गया है। सूत्रों की माने तो, सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






