भारत

सदन में गतिरोध खत्म करने को लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

jantaserishta.com
21 March 2023 12:13 PM IST
सदन में गतिरोध खत्म करने को लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान और अदानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी घमासान के कारण सात दिनों से संसद में कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। लोक सभा में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध को तोड़ने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को दोपहर एक बजे सभी दलों की बैठक बुलाई है। ओम बिरला ने दोपहर एक बजे अपने कक्ष में आमंत्रित किया है। बिरला इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों से सदन चलने देने की अपील करेंगे और सात दिनों से जारी गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास करेंगे।
आपको बता दें कि, सरकार और विपक्ष के बीच जारी घमासान के कारण मंगलवार को भी लोक सभा में कोई कामकाज नहीं हो पाया। दोनों पक्षों की तरफ से किए जा रहे हंगामे और नारेबाजी के कारण लोक सभा की कार्यवाही को आज भी दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। ऐसे में बिरला द्वारा बुलाई गई इस सर्वदलीय बैठक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story