भारत

लोक सभा अध्यक्ष बिरला, सोनिया गांधी, खड़गे, थरूर और अन्य सांसदों ने संसद भवन में जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
14 Nov 2022 4:45 PM IST
लोक सभा अध्यक्ष बिरला, सोनिया गांधी, खड़गे, थरूर और अन्य सांसदों ने संसद भवन में जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और शशि थरूर ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं में राजीव शुक्ला, भूपिंदर सिंह हुड्डा और जय प्रकाश अग्रवाल सहित लोक सभा एवं राज्य सभा के कई वर्तमान एवं पूर्व सांसद भी शामिल रहे। लोक सभा महासचिव उत्पल कुमार और राज्य सभा महासचिव पी.सी. मोदी और संसद के दोनों सचिवालयों के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर देश भर के राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों और कॉलेजों से चुने गए युवा प्रतिभागियों ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम में भाग लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story