भारत
लोकसभा अध्यक्ष ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 'कंबल बैंक' का उद्घाटन किया
jantaserishta.com
27 Dec 2022 8:48 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक 'कंबल बैंक' का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिरला ने जरूरतमंदों और गरीब लोगों को कंबल भी बांटे। कंबल बैंक का उद्घाटन करने के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में भीषण ठंड होने के कारण हमारा दायित्व है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की उचित देखभाल हो। उन्होंने आगे कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए यह कंबल भीषण सर्दी से बचाव का साधन बनेंगे।
बिरला ने आगे कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्तर पर समाज के उत्थान, उन्नति और कल्याण के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है और ऐसे कार्यो से गांव, कस्बे और मोहल्ले की उन्नति होती है और समाज और राष्ट्र की भी उन्नति होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





