भारत
हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
jantaserishta.com
2 Aug 2023 11:37 AM IST

x
नई दिल्ली: मणिपुर मसले पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण बुधवार को भी लोक सभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक स्थगित हो गई। बुधवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने मणिपुर पर तुरंत चर्चा कराने और प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग को लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
पीठासीन सभापति मिधुन रेड्डी लगातार विपक्षी सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर जाकर सदन में प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते रहे लेकिन सदन में हंगामा और नारेबाजी जारी रही। इस माहौल में भी पीठासीन सभापति ने सदन में प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया लेकिन नारेबाजी जारी रहने पर पीठासीन सभापति मिधुन रेड्डी ने यह कहते हुए सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया कि इस माहौल में सदन की कार्यवाही को चलाया नहीं जा सकता है।
Tagsलोकसभालोकसभा कार्यवाहीलोकसभा कार्यवाही स्थगितमणिपुरLok SabhaLok Sabha proceedingsLok Sabha proceedings adjournedManipur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





