भारत

हंगामे और नारेबाजी के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

jantaserishta.com
1 Aug 2023 11:49 AM IST
हंगामे और नारेबाजी के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
x
नई दिल्ली: मणिपुर मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग पर विपक्षी दलों और सरकार के बीच जारी गतिरोध मंगलवार को भी बरकरार रहा। सदन में जारी हंगामे और नारेबाजी के कारण लोक सभा की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
मंगलवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने प्रश्नकाल के बाद उनकी बात सुनने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान स्थगन प्रस्ताव नहीं होता है। नारेबाजी के बीच बिरला ने सदन में प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया लेकिन नारेबाजी लगातार जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story