
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी और अडानी के मसले पर संसद के अंदर और बाहर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी इसे लेकर लोक सभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला और इस हंगामे की वजह से लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। बुधवार को 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सांसदों ने लंदन में दिए गए बयान के लिए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सांसदों ने भी तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोक सभा में खड़े होकर एक बार फिर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत की संसद का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हंगामा कर रहे और तख्तियां लहराने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए गोयल ने आगे कहा कि अगर इन सांसदों को यह अपमान नहीं लगता है और ये सदन के अंदर ऐसा व्यवहार करते हैं तो इनको सदन से सस्पेंड कर देना चाहिए।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भी तख्तियां लहराने वाले सांसदों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन सबसे बार-बार अपनी-अपनी सीट पर जाने और सदन चलने देने की अपील करते रहे। लेकिन हंगामा लगातार जारी रहने पर बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
Tagsलोकसभालोकसभा कार्यवाहीलोकसभा कार्यवाही स्थगितदिल्लीLok SabhaLok Sabha proceedingsLok Sabha proceedings postponedDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





