भारत

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

jantaserishta.com
7 Feb 2023 11:29 AM IST
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अडानी मसले पर हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने अडानी मसले पर हंगामा और नारेबाजी करना शुरू कर दिया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला लगातार हंगामा कर रहे सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते रहे लेकिन हंगामा जारी रहने पर उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
हालांकि आपको बता दें कि, ज्यादातर विपक्षी दल संसद में जारी गतिरोध को खत्म करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story