भारत
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
jantaserishta.com
13 March 2023 2:50 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर मचे हंगामे के कारण सोमवार को लोक सभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर बाद 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सांसदों ने अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर राहुल गांधी से माफी मांगनी की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं दूसरी तरफ अडानी के मसले पर जेपीसी की मांग करते हुए विपक्षी दलों के सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने आवश्यक कागजों को सदन के पटल पर पेश करवाया। इसके बाद उन्होंने कई बार वेल में आकर नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर जाकर सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलने देने की अपील की। लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी जारी रही और इसे देखते हुए उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले सुबह 11 बजे भी राहुल गांधी के बयान को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला था जिसकी वजह से उस समय लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।
Tagsराहुल गांधीलोकसभालोकसभा कार्यवाही स्थगितदिल्लीRahul GandhiLok SabhaLok Sabha proceedings adjournedDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





