भारत
सत्ता पक्ष और विपक्ष की नारेबाजी के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
jantaserishta.com
2 Aug 2023 3:30 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही जब बुधवार को दोपहर बाद 2 बजे शुरू हुई, इसके कुछ ही मिनटों के अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा। पीठासीन सभापति किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी ने 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जरूरी कागजों को एक-एक करके सदन के पटल पर रखवाना शुरू कर दिया। कुछ विपक्षी सांसद वेल में आए और इस बीच भाजपा सांसदों ने अपनी-अपनी सीट पर खड़े होकर विरोध जताना शुरू कर दिया।
पीठासीन सभापति ने बार-बार सत्ता पक्ष के सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर बैठने और विपक्षी सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया। लेकिन जब किसी भी पक्ष ने उनके आग्रह पर ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने सदन के एजेंडे के मुताबिक सभी जरूरी कागजों को सदन के पटल पर रखवाए बिना ही सदन की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया।
लोकसभा की अगली कार्यवाही अब 3 अगस्त, गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी। आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 ' पर चर्चा होनी थी और सरकार चर्चा के बाद ही इस बिल को लोकसभा से पारित भी करवाना चाहती थी।
वहीं दूसरी तरफ, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके सांसद ए. राजा, आरएसपी सांसद एन के प्रेमचंद्रन, टीएमसी सांसद सौगत रॉय, आप सांसद सुशील कुमार रिंकू, बसपा सांसद रितेश पांडेय और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने 19 मई 2023 को दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विषय पर राष्ट्रपति द्वारा लागू किए गए अध्यादेश को खारिज करने के प्रस्ताव का नोटिस दे रखा था।
इससे पहले, बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर मणिपुर मसले पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा था।
Tagsविपक्षकेंद्र सरकारलोकसभा कार्यवाहीलोकसभा कार्यवाही स्थगितOppositionCentral GovernmentLok Sabha proceedingsLok Sabha proceedings adjourned
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





