भारत
लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र से भाजपा के चुनाव पूर्व अभियान की शुरुआत करेंगे नड्डा
jantaserishta.com
1 Jan 2023 4:05 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सोमवार को महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव पूर्व अभियान की शुरुआत करेंगे। नड्डा चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और 'लोकसभा प्रवास योजना' के तहत अपने दिन भर के प्रवास के दौरान बैठक और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हालांकि अगला लोकसभा चुनाव 2024 के अप्रैल-मई में होने हैं, लेकिन बीजेपी ने देशभर में तैयारियां शुरू कर दी हैं। नड्डा चुनाव पूर्व अभियान शुरू करने के लिए हर राज्य में प्रवास करेंगे।
कुल 545 लोकसभा क्षेत्रों में से, पार्टी ने 160 निर्वाचन क्षेत्रों को शॉर्टलिस्ट किया है, जहां उसे कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री रावसाहेब दानवे जैसे प्रमुख नेता नड्डा के महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे में उनके साथ होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





