भारत
लोकसभा चुनाव: मुस्लिम संगठन ने EC से शुक्रवार को मतदान को पोस्टपोन करने बड़ी अपील की, जानें पूरी बात
jantaserishta.com
17 March 2024 12:41 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और केरल के एक मुस्लिम संगठन ने चुनाव आयोग से 26 अप्रैल, शुक्रवार को होने वाले मतदान को पोस्टपोन करने का आग्रह किया है. मुस्लिम समूह का कहना है कि शुक्रवार को जुम्मे का पवित्र दिन होता है और इसका महत्व है, इसलिए चुनाव आयोग 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को टाल दे.
IUML के राज्य महासचिव पीएमए सलाम ने कहा कि केरल में शुक्रवार, 26 अप्रैल को चुनाव कराने से मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों और मतदान एजेंटों को असुविधा होगी. उन्होंने कहा, 'शुक्रवार को जुम्मा है. इस दिन मुसलमान मस्जिदों में इकट्ठा होते हैं. इस दिन केरल और तमिलनाडु में मतदान करना मुश्किल होगा. हमने इसे चुनाव आयोग के ध्यान में लाया है.'
IUML के अलावा, केरल के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन, समस्त केरल जमीयथुल उलमा ने कहा कि शुक्रवार को चुनाव होने से मतदाता और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों के लिए चुनौतियां पैदा होंगी. इस दिन मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है. संगठन की ओर से एक बयान में कहा गया कि जुम्मा एक पूजा है, जिसे एक क्षेत्र की पूरी आबादी द्वारा किया जाना चाहिए.
संगठन के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद जिफरी मुथुक्कोया और महासचिव के अलीकुट्टी मुसलियार ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को टालने का आग्रह किया है. शनिवार को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.
Tagsचुनाव आयोगलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024मुस्लिमवोटिंगElection CommissionLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024MuslimsVoting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





