भारत
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, पश्चिम बंगाल सबसे आगे
jantaserishta.com
13 May 2024 2:09 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत देश के 10 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक सभी सीटों पर 40 प्रतिशत से ज्यादा (40.32 प्रतिशत) मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 51.87 प्रतिशत और सबसे कम जम्मू कश्मीर में 23.57 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक मध्य प्रदेश में 48.52, झारखंड में 43.80, तेलंगाना में 40.38, आंध्र प्रदेश में 40.26, उत्तर प्रदेश में 39.68, ओडिशा में 39.30, बिहार में 34.44 और महाराष्ट्र में 30.85 प्रतिशत मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





