भारत
लोकसभा चुनाव चौथा चरण: मां को मुखाग्नि देने के बाद मतदान करने पहुंचा शख्स
jantaserishta.com
13 May 2024 12:22 PM IST

x
बहाने बनाकर मतदान से परहेज करने वालों को बखूबी आईना दिखाया है।
समस्तीपुर: बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच समस्तीपुर के रहने वाले मतदाता राजकुमार सिंह ने बहाने बनाकर मतदान से परहेज करने वालों को बखूबी आईना दिखाया है।
अपनी मां को मुखाग्नि देने के बाद बूथ संख्या 63 पर मतदान करने पहुंचे राजकुमार सिंह के इस जज्बे को निर्वाचन अधिकारी ने भी सलाम किया। मीडिया से बातचीत के दौरान राजकुमार ने लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा, ”मां का देहांत होने के बावजूद लोकतंत्र के इस पर्व को महान समझते हुए मैं मतदान करने पहुंचा हूं। सभी को विकास के मुद्दे पर मतदान करना चाहिए।“ बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 55 उम्मीदवारों में 21 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





