भारत

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी, मायावती और सपा ने की वोट डालने की अपील

jantaserishta.com
20 May 2024 9:30 AM IST
लोकसभा चुनाव: सीएम योगी, मायावती और सपा ने की वोट डालने की अपील
x
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राज्य की 14 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी ने लोगों से वोट डालने की अपील की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा, "आपका अमूल्य वोट 'सशक्त-सुरक्षित भारत' का आधार बनेगा और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करेगा। ध्यान रहे पहले मतदान करें-फिर जलपान करें।"
समाजवादी पार्टी ने मतदान की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "पहले मतदान, फ़िर जलपान। आज लोकतंत्र के महापर्व का पांचवा चरण है। सभी सम्मानित मतदाता भाइयों-बहनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।"
लखनऊ में वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, "मैंने मतदान कर दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें। मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story