भारत
लोकसभा चुनाव: बसपा ने घोषित किए स्टार प्रचारक, जानें नाम
jantaserishta.com
3 April 2024 10:33 AM IST

x
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए पार्टी के 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी । इसमें बसपा मुखिया मायावती, आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्रा, विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी द्वारा घोषित स्टार प्रचारकों में बसपा मुखिया मायावती, नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली, राजकुमार गौतम, शमसुद्दीन राइन, सूरज सिंह जाटव, सतपाल पीपला, नरेश गौतम, रवि सहगल, रणविजय सिंह, सुरेश आर्य, विजय सिंह, सतपाल सिंह, पुष्पांकर पाल और जफर मलिक जैसे नेताओं के नाम हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार मायावती छह अप्रैल को नगीना लोकसभा सीट से अपने प्रचार अभियान का शुरू कर सकती हैं। इस जनसभा में उनके भतीजे आकाश आनंद के भी मौजूद रहने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





