भारत

Lok Sabha Elections: भाजपा के संगठन ने समझी नजाकत, कार्यकर्ताओं ने उम्मीदों को लगाया पंख

jantaserishta.com
2 Jun 2024 1:29 PM IST
Lok Sabha Elections: भाजपा के संगठन ने समझी नजाकत, कार्यकर्ताओं ने उम्मीदों को लगाया पंख
x
Lok Sabha Elections लखनऊ: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए अलग-अलग एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने के संकेत मिले हैं। इसके लिए भाजपा ने अपनी सरकार के साथ संगठन को भी क्रेडिट दिया है। बीजेपी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हर क्षेत्र में जाकर न सिर्फ चुनावी फीडबैक लिया, बल्कि फील्ड में उतर कर हकीकत से रूबरू हुए।
अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने तो हर लोकसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी किया और चुनावी गणित को समझा। मौके की नजाकत समझी और टिप्स भी दिए। भाजपा के जानकार बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में संगठन ने लगभग हर चुनाव में कील कांटे दुरुस्त किए। जहां एक तरफ शीर्ष नेतृत्व के लोग चुनाव प्रचार में आ जा रहे थे, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी यूपी के हर जिले में पहुंच कर संगठन की नब्ज टटोली। जरूरत के हिसाब से रणनीति तैयार की। रैलियों, सम्मेलन के जरिए चुनावी अभियान को धार दिया।
इन दोनों नेताओं ने न सिर्फ लोकसभा स्तर की बैठक की बल्कि पन्ना प्रमुखों और शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को पुख्ता किया। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में ठीक से लगें, इसके लिए जमीन तैयार की। नाराज लोगों को भी मनाने और उन्हें चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए तैयार करने का काम भी बेहतर ढंग से किया।
हर लोकसभा सीट की कम से कम एक-एक बार समीक्षा और कार्यकर्ता प्रोत्साहन का काम करना संजीवनी का काम कर गया। परिणामस्वरूप, लड़ाई वाली सीटों के लिए अतिरिक्त कार्य हुआ और भाजपा उम्मीदवारों की उम्मीदों को पंख लगे।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पूरे चुनाव समय में 141 कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें जनसभाओं में हिस्सेदारी, रोड शो, महिला, युवा और बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों सहित लोकसभा सीटों की संगठनात्मक बैठक शामिल रहीं।
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 80 लोकसभा सीटों की संगठनात्मक बैठकें की। पन्ना प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रणनीति तैयार की। दोनों नेताओं ने लगभग हर लोकसभा सीट में रात्रि विश्राम भी किया। इस दौरान बूथ लेवल की हर छोटी बड़ी कमियों को दूर करने का काम किया। जातीय गोलबंदी को फेल करने की रणनीति तैयार की और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं व नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन 24 घंटे जनता के बीच रहता है। सुख दुख में शामिल होता है। इसलिए संगठन को जमीनी हकीकत का पता होता है। हमारे शीर्ष नेतृत्व भी हर समय जगह प्रवास कर सांगठनिक थाह लेते रहते हैं। इसी कारण लोकसभा चुनाव में विपक्ष दूर दूर तक कहीं दिखा नहीं। अभी एग्जिट पोल में ही विपक्ष हारा है। चार जून को जब नतीजे आएंगे तो इनका कहीं पता नहीं चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story