भारत
लोकसभा चुनाव: मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने जयवीर सिंह को दिया टिकट
jantaserishta.com
10 April 2024 2:42 PM IST

x
लखनऊ: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी के सात उम्मीदवारों के नामों की एक और सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मैनपुरी से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इसके साथ ही प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट मिला है।
जबकि, अफजाल अंसारी के खिलाफ गाजीपुर से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने कौशांबी से एक बार फिर विनोद सोनकर पर भरोसा जताया है। मछली शहर से बीपी सरोज को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





